अपराध

CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को सौंपा गया

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Jun 2025 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को सौंपा गया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्लोक त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी गाजियाबाद ( यूपी ) के पंचवटी इलाके का रहने वाला है ।

ईमेल और सोशल मीडिया से दी थी धमकी -

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक आपत्तिजनक संदेश मिला था, जिसमें उनकी जान लेने की धमकी दी गई थी। यह संदेश सोशल मीडिया और ईमेल दोनों माध्यमों से भेजा गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस की साइबर सेल ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाकर आरोपी की पहचान श्लोक त्रिपाठी के रूप में की।

आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किया -

दिल्ली पुलिस के अनुसार, श्लोक त्रिपाठी को एक गोपनीय अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल की है। हालांकि, इस कृत्य के पीछे उसकी मंशा क्या थी और क्या वह किसी संगठन से जुड़ा है, इस बात की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब उसे आधिकारिक रूप से दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है ताकि आगे की जांच सुचारु रूप से हो सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया - 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा, सरकार और प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी धमकियों से न मैं डरती हूं और न ही अपना कर्तव्य निभाने से पीछे हटूंगी। 

🏷️ Tags: #Hindi News Delhi #Delhi Samachar | Breaking News Rekha Gupta
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply