राजस्थान

करौली: माचड़ी गांव में जलभराव से स्कूल और अस्पताल पहुंचना मुश्किल

By राज कुमार बिजोरिया 🕒 02 Jul 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: माचड़ी गांव में जलभराव से स्कूल और अस्पताल पहुंचना मुश्किल

करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के माचड़ी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्य रास्ता पूरी तरह पानी से भर गया है। स्कूली बच्चों को घुटनों तक पानी में चलकर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय युवा केली खोकड़ और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर वर्ष बरसात के समय सामने आती है। प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पानी में चलते समय बच्चे अक्सर गिर जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और कपड़े भीग जाते हैं।

गांव के ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जलभराव की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

विरोध प्रदर्शन में हरिमोहन मेम्बर, काडूराम, सोमोत्या, छोटेलाल, रामजीलाल, प्रकाश, सरदार, महेंद्र मीना, रामेश्वर, बत्तीलाल योगी, धर्मसिंह मीना, जगमोहन, गोपीसहाय, श्रीमन, रामदास सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

राज कुमार बिजोरिया

राज कुमार बिजोरिया – ज़मीनी सच्चाइयों की आवाज़

राज कुमार बिजोरिया मिशन की आवाज़ के समर्पित पत्रकार हैं, जो ग्रामीण और सामाजिक मुद्दों की गहराई तक जाकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वे समाज के उन पहलुओं को उजागर करते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया से अनदेखे रह जाते हैं।

उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य केंद्र ग्राम्य विकास, शिक्षा, जल समस्या, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की आवाज़ है। राज कुमार की कलम में सच्चाई है, और उनकी पत्रकारिता में ज़िम्मेदारी। वे न केवल समाचार बताते हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने का कार्य भी करते हैं।

मिशन की आवाज़ के साथ जुड़कर उन्होंने कई जमीनी रिपोर्ट्स, विशेष कवरेज और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनका उद्देश्य पत्रकारिता को एक सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाना है।

Comments (0)

Leave a Reply