उत्तर प्रदेश

सीमा हैदर बनने वाली है बच्चे की मां, सीमा और सचिन ने लाइव आकर दी जानकारी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 03 Jan 2024 👁️ 233 Views ⏳ 1 Min Read
सीमा हैदर बनने वाली है बच्चे की  मां, सीमा और सचिन ने लाइव आकर दी जानकारी

नोएडा / उत्तरप्रदेश । पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर भारत में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में है। नए साल के पहले दिन सीमा हैदर ने कह दिया कि वह 2024 में सचिन के बच्चे की मां बन सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होली के बाद गुडन्यूज दे सकती हैं। सीमा हैदर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सचिन के बाबा ने एक भविष्यवाणी भी की है। उन्होंने सीमा का हाथ देखकर पोता होने की बात कही ।

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा का ये पांचवा बच्चा होगा. इससे पहले उनके पहले पति से चार बच्चे हैं, ये बच्चे भी सीमा के साथ भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर पर ही रहे हैं । लाइव के दौरान सीमा ने कहा, "वह कब तक मां बनेंगी, ये तो नहीं पता, हां इतना जरूर है कि मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply