देश

यूपी झुलस रहा भीषण गर्मी में, 22 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

By समाचार कक्ष 🕒 10 Jun 2025 👁️ 31 Views ⏳ 1 Min Read
यूपी झुलस रहा भीषण गर्मी में, 22 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

लखनऊ/मिशन की आवाज
उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण लू की चपेट में है। सोमवार को झांसी और आगरा का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। वहीं, श्रीगंगानगर (राजस्थान) सबसे गर्म रहा जहां पारा 47.3°C तक पहुंच गया।

???? 22 जिलों में लू का कहर

मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है, जिनमें प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी प्रमुख हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार 11 जून के बाद पूर्वांचल में हल्की बारिश की संभावना है।

???? बिजली की मांग चरम पर

गर्मी के कारण बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 8 जून की रात मांग 30,161 मेगावाट तक पहुंची। इस वर्ष यह मांग 32,000 मेगावाट तक जा सकती है।

???? स्कूल खोलने के फैसले पर विरोध

भीषण गर्मी के बीच 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले का विरोध हो रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों ने सीएम योगी से 30 जून तक छुट्टियाँ बढ़ाने की मांग की है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply