सवाईमाधोपुर : बाटोदा थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में लगी भीषण आग, अनाज सहित अन्य सामान जला
सवाईमाधोपुर : सवाईमाधोपुर के बामनवास के बाटोदा थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में एक छप्परपोश में आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया है । सुंदरी गांव के रामसिया पुत्र कानाराम मीणा के छप्परपोश में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उसके छप्परपोश में रखा हुआ पशुओं का चारा, अनाज, साईकिल, बिस्तर, खाट, कूलर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया , आगजनी की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है ग्रामीणों की सहायता से आग को बुझाया है । पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है, पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है ।

🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply