अपराध

सवाईमाधोपुर CMHO के संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा 25,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Jun 2025 👁️ 75 Views ⏳ 1 Min Read
सवाईमाधोपुर CMHO के संस्थापन अधिकारी भूपेन्द्र विहारी शर्मा 25,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए भूपेन्द्र विहारी शर्मा संस्थापन अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी CMHO संस्थापन अधिकारी भूपेंद्र विहारी शर्मा ने परिवादी से उसके विरूद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही/ शिकायत का निस्तारण करने हेतु 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि मांगी गई थी। परिवादी को आरोपी द्वारा उसके कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर पर बुलाया गया जहां से परिवादी से भूपेंद्र विहारी शर्मा ने रिश्वती राशि 25,000/- रुपए प्राप्त की । ACB ने आरोपी से रिश्वती राशि बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) के महानिदेशक के अनुसार एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत मिली कि परिवादी से उसके विरूद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही/ शिकायत का निस्तारण करने हेतु भूपेन्द्र विहारी शर्मा द्वारा 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई है । जिस पर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए भूपेन्द्र विहारी शर्मा संस्थापन अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply