सपोटरा : भारी बारिश से किसानों की फसल खराब, प्रताप पाकड़ ने की मुआवजे की मांग
सपोटरा ( करौली ) । भारी बारिश से किसानों की फसल खराब को लेकर उपखंड अधिकारी सपोटरा के रीडर कों भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है । प्रताप पाकड़ ने बताया कि किसानों की फसल बारिश की वजह से बिल्कुल नष्ट हो चुकी है । किसानों की 70 से 80% प्रतिशत फ़सल खराब हो गई जिसकी गिरदावरी करवा कर सरकार मुआवजा दे, प्रताप पाकड़ ने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों होडी लाल मीणा, सोनू महर, लेखराज बैरवा, रामराज, नरसी, लोकेश, आदि लोग उपस्थित रहे ।

🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply