राजस्थान

सपोटरा विधायक हंसराज मीना ने आडाडूंगर में जलभराव से क्षतिग्रस्त फसलों का किया निरीक्षण

By जीतेन्द्र मीना 🕒 12 Sep 2025 👁️ 28 Views ⏳ 1 Min Read
सपोटरा विधायक हंसराज मीना ने आडाडूंगर में जलभराव से क्षतिग्रस्त फसलों का किया निरीक्षण

सपोटरा विधायक हंसराज मीना ने विधानसभा क्षेत्र सपोटरा के आडाडूंगर गाँव में खेतों में हुए गंभीर जलभराव की समस्या का मौके पर अधिकारियों के साथ पहुँचकर निरीक्षण किया।

जलभराव के कारण किसानों की फसलों को हो रही क्षति को देखते हुए विधायक हंसराज मीना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर त्वरित राहत व समाधान के निर्देश दिए है । साथ ही, विधायक ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया है कि खेतों से शीघ्र पानी निकासी कराकर किसानों की मेहनत और उनकी फसलों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि आडाडूंगर सहित पूरे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर तहसीलदार, बीडीओ, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता, पटवारी, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply