राजस्थान

सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने अपने गांव में मनाया जन्मदिन,दूर दराज गांवों से पहुंचे लोगों कि की जनसुनवाई

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Feb 2024 👁️ 127 Views ⏳ 1 Min Read
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने अपने गांव में मनाया जन्मदिन,दूर दराज गांवों से पहुंचे लोगों कि की जनसुनवाई

सपोटरा ( करौली ) । सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने अपने गांव बालौती स्थित आवास पर जन्मदिन मनाया और विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज गांवों से पहुंचे लोगों की जनसुनवाई भी की । विधायक हंसराज मीणा ने जन्मदिन के अवसर पर दिन की शुरुआत गृह क्षेत्र बालौती स्थित मंशा पूर्ण बालाजी मंदिर पर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद से की और सभी देवी देवताओं को याद करते हुए विधानसभा क्षेत्र सपोटरा व प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक ने सपोटरा स्थित बालौती कार्यालय पर विभिन्न गांवों से पधारें गणमान्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्तालाप कर समस्याओं के निवारण हेतु निर्देशित किया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन :

सपोटरा के अनेक स्थानों व विद्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक हंसराज मीणा के जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों को फल वितरित किए और बंदरों को केले खिलाएं ।

करौली धौलपुर सांसद डॉ मनोज राजोरिया ने दी विधायक हंसराज मीणा को जन्मदिन की बधाई ।

करौली जिले के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर ने विधायक हंसराज मीणा को जन्मदिन की बधाई । 

राजस्थान की विधानसभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी विधायक हंसराज मीणा को दी जन्मदिन की बधाई ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक हंसराज मीणा को दी जन्मदिन की बधाई ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply