राजस्थान

सपोटरा ( करौली ) : तालाब में डूबने से मौत, विधायक हंसराज मीणा ने दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Jan 2024 👁️ 138 Views ⏳ 1 Min Read
सपोटरा ( करौली ) : तालाब में डूबने से मौत, विधायक हंसराज मीणा ने दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए

सपोटरा ( करौली ) । कल विधानसभा सपोटरा के दलापुरा में तालाब में डूबने से मौत हो गई । लोगों का कहना है की वहां पर ताश के पत्ते का खेल खेल रहे थे लेकिन अचानक पुलिस के पहुंचने के कारण भूरसिंह मीना तालाब में गिर गए और मौत हो गई । 

सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने दुखद समाचार मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी । परिवार को आश्वस्त कर मृतक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवाया ।

 

साथ ही, परिजनों और ग्रामवासियों की मांग पर उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर पीड़ित परिजनों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ दिलाने व पत्नी को राज्य सरकार में संविदा पर नौकरी देने के तुरंत निर्देश दिए।

इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों पर उच्च स्तरीय जांच कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश भी विधायक हंसराज मीणा ने दिए है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply