🕒 24 May 2026, Sunday
उत्तर प्रदेश

राजनीति और खेल का संगम: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 07 Jun 2025 👁️ 85 Views ⏳ 1 Min Read
राजनीति और खेल का संगम: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में

लखनऊ । राजनीति और क्रिकेट की दुनिया का एक दिलचस्प मिलन 8 जून, रविवार को लखनऊ में देखने को मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह रिंग सेरेमनी शहर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल 'सेंट्रम' में आयोजित की जाएगी, जहाँ दोनों परिवारों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में यह खास पल साझा किया जाएगा।

राजनीतिक हस्तियां और क्रिकेटर शामिल होंगे - 

रिंग सेरेमनी को लेकर होटल सेंट्रम में भव्य तैयारियां की गई हैं। आयोजन को पूरी तरह निजी और हाईप्रोफाइल रखा गया है, हालांकि इसमें कुछ चुनिंदा राजनीतिक हस्तियों और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम की गोपनीयता और गरिमा बनी रहे।

प्रिया सरोज ने 2024 में मछलीशहर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद पद की शपथ ली। वहीं, रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात - 

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की पहली मुलाकात 2023 में दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply