दुनिया

रूस का दावा: यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर किया कब्जा, पुतिन बोले- बढ़त हमारे पास

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Oct 2025 👁️ 45 Views ⏳ 1 Min Read
रूस का दावा: यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर किया कब्जा, पुतिन बोले- बढ़त हमारे पास

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि इस साल की शुरुआत से अब तक रूस की सेना यूक्रेन के लगभग 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर चुकी है। अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने दावा किया कि युद्ध के मैदान में रणनीतिक बढ़त पूरी तरह से रूस के पास है।

पुतिन ने कहा, "हमारी सेना लगातार आगे बढ़ रही है और यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्रों में किए जा रहे हमले युद्ध की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं ला पाएंगे। ये हमले केवल यूक्रेनी नेतृत्व की हताशा को दिखाते हैं।"

सबसे भीषण लड़ाई पोक्रोवस्क और द्निप्रोपेत्रोव्स्क में:

रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने बताया कि रूसी सेनाएं युद्ध के सभी मोर्चों पर बढ़त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे तीव्र झड़पें डोनेट्स्क क्षेत्र के पोक्रोवस्क और द्निप्रोपेत्रोव्स्क की ओर हो रही हैं।

रक्षा मंत्रालय ने भी दो और गांवों पर कब्जा करने का दावा किया है, जिससे अब दोनों सेनाओं के बीच टकराव लगभग 1,250 किलोमीटर के फ्रंट पर फैल चुका है।

यूक्रेन का पलटवार

यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने डोनेट्स्क के डोब्रोपिलिया इलाके में कुछ बढ़त हासिल की है, जो पोक्रोवस्क के पास एक अहम रसद केंद्र है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी सेना ने सूमी सीमा क्षेत्र में रूसी दबदबे को पीछे धकेला है।

हालांकि, रूस अब तक किसी बड़े यूक्रेनी शहर पर पूरी तरह से कब्जा नहीं कर पाया है। अगस्त में यूक्रेनी सेना ने रूस के हमलों को काफी हद तक विफल बताया था।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply