राजस्थान

राजस्थान में 14-15 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज: कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 12 Jun 2025 👁️ 88 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान में 14-15 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज: कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम समाचार । राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी से राहत देने वाला मौसम बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के पांच प्रमुख संभागों—कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में 14 और 15 जून को मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, 14 जून से कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। यह स्थिति 15 जून तक जारी रहने की संभावना है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 15 जून को दोपहर बाद मौसम में बदलाव होगा, जहां धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

बीकानेर और आसपास के इलाकों में धूलभरी हवाओं का असर- 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बीकानेर संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं । इससे दृश्यता कम होने और जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।

किसान और आमजन रहें सतर्क - 

मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खेतों में काम कर रहे किसान मेघगर्जन या आंधी के समय खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

मानसून से पहले की सक्रियता - 

यह प्री-मानसून गतिविधियां हैं, जो मानसून के आगमन से पहले तापमान में गिरावट और आंशिक राहत का संकेत देती हैं। हालांकि, अभी मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन इस तरह की गतिविधियां राज्य में मानसूनी परिस्थितियों की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही हैं।

तापमान में राहत की उम्मीद - 

राजस्थान में 14-15 जून को संभावित बारिश और आंधी से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट और गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी को देखते हुए सतर्क रहना आवश्यक है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply