Rajasthan : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, नारी शक्ति को मिलेंगी कई सौगातें
300th Birth Anniversary Of Ahilyabai Holkar Celebrations : आज 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती है, इस मौके पर राजस्थान की भजनलाल सरकार महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेगी । इस मौके पर राजस्थान सरकार एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। आज 31 मई को राज्य सरकार अहिल्याबाई होलकर की जयंती को महिला सशक्तिकरण के रूप में मना रही है इसका जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के ऑडिटोरियम में एक भव्य आयोजन होगा। यह पूरा आयोजन महिलाओं को समर्पित है इसलिए राज्य सरकार इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगातें भी देने वाली है ।
मिलेंगी यह सौगातें -
- 150 कालिका यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। महिला सुरक्षा की दृष्टि से यह यूनिट काफी अहम है।
- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2 हजार छात्राओं को स्कूटियां वितरित की जाएगी।
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में 4 कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षा विद्यालय, 2 जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सहित अन्य सिविल कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।
- लाड़ों प्रोत्साहन योजना के तहत 32 हजार 755 बालिकाओं को प्रत्यक्ष राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
- 16 हजार 944 बालिकाओं को एसटी प्री मैट्रिक, 152 बालिकाओं की सफाई कामगार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति और बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत 30 हजार छात्राओं को फीस पुनर्भरण राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।
- बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में राशि हस्तांतरण और लखपति दीदी ऋण योजना में 1800 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जाएगा।
- 6 हजार 489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, गर्भावधि मधुमेह के प्रबंधन कार्यक्रम के प्रथम चरण में 10 जिलों में सुविधाओं का शुभारम्भ किया जाएगा।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply