देश

Rajasthan New Governor: हरिभाऊ किशनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल बने, 9 राज्यपालों की हुई नियुक्ति

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Jul 2024 👁️ 89 Views ⏳ 1 Min Read
Rajasthan New Governor: हरिभाऊ किशनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल बने, 9 राज्यपालों की हुई नियुक्ति

जयपुर । राजस्थान के नए राज्यपाल की नियुक्ति हो गई, महाराष्ट्र के हरिभाऊ किशनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल होंगे । महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर बागड़े जल्द ही राज्यपाल पद की शपथ लेंगे । राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने शनिवार रात को राजस्थान समेत 9 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है । हरिभाऊ महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं, वे राजस्थान में कलराज मिश्र का स्थान लेंगे । मिश्र का राज्यपाल पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है ।

गुलाबचंद कटारिया बने पंजाब के राज्यपाल : 

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है । गुलाचंद कटारिया अब तक असम के राज्यपाल थे, उन्हें पंजाब के साथ चंडीगढ़ प्रशासक की भी जिम्मेदारी मिली है, गुलाबचद कटारिया रास्थान के गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे चुके हैं ।

राजस्थान के भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। ओमप्रकाश माथुर गुजरात राज्य के प्रभारी सहित बीजेपी संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं ।

9 नए राज्यपालों की लिस्ट : 

  1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
  2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
  3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया । 
  4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
  5. रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
  6. सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया. 
  7. असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है ।
  8. सी.पी. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया ।
  9. सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है ।
🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply