राजस्थान

डॉ किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ताल पर, मंत्री बोले सही को डरने की जरूरत नहीं

By जीतेन्द्र मीना 🕒 05 Jun 2025 👁️ 53 Views ⏳ 1 Min Read
डॉ किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ताल पर, मंत्री बोले सही को डरने की जरूरत नहीं

Rajasthan News: राजस्थान में मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद और बीज को लेकर की जा रही कार्यवाही से नकली खाद और बीज बनाने वाली फैक्ट्री के मालिकों ने बाबा के खिलाफ हड़ताल करने का निश्चय किया है । राजस्थान कृषि विक्रेता संघ ने गुरुवार से हड़ताल की घोषणा की है ।

डॉ किरोड़ीलाल ने लिखा है -

श्रीगंगानगर में अमानक/संदिग्ध बीज तैयार कर रही प्रोसेसिंग यूनिटों की धरपकड़ के विरोध में राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ताल कर रहा है। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में भ्रम फैलाना अपराध है। यह अभियान कृषि विभाग की गाइड लाइन गुण नियंत्रण अभियान का हिस्सा है जो की संदिग्ध/घटिया /अमानक बीज के कारोबार करने वालो के खिलाफ है। जो प्रोसेसिंग यूनिट गाइडलाइन और नियमों का पालन कर किसानों के लिए उत्कृष्ट श्रेणी का बीज तैयार कर रही हैं, उन्हें अभियान का विरोध करने की बजाय इसके पक्ष में खड़ा होना चाहिए। सही काम कर रही कंपनियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मैं, विभाग और सरकार उनके साथ खड़े हैं। 

सभी बीज निर्माता निम्न रिकॉर्ड अपनी यूनिट में हमेशा रखें- 

1. मूल जर्म प्लाज़्म से संबंधित बीज का स्रोत।

2. बीज उगाने से कटाई तक की निरीक्षण रिपोर्ट। 

3. बीज का मल्टीप्लेशन/ उगाने वाले किसानों की सूची। 

4. बीज के कट्टों पर बुकरम पर्ची की सूचना। 

5. तैयार किए गए TFL /प्रमाणित बीजों की अंकुरण परीक्षण रिपोर्ट। 

6. बीज उपचार का सही तरीका व प्रयोग किए गए पदार्थ की सूचना।

7. बीज उत्पादन का लाइसेंस व बीज के किस्मों की अनुमति।

जिन कंपनियों के पास उक्त रिकॉर्ड नहीं है वे अमानक बीज ही तैयार कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसान का बेटा हूं।यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि अमानक बीज बेचकर किसानों को ठगा जाए। ऐसा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि इस काले कारोबार को तुरंत बंद कर दें या नतीजे भुगतने को तैयार रहें। 

गलत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही में करें सहयोग - 

डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपने अकाउंट पर लिखा है कि मेरी विक्रेता संघ से अपील है कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें। सच्चे व्यापारियों से निवेदन करना चाहता हूँ की वो घबराए नहीं मैं और मेरी सरकार साथ थी,साथ है,साथ रहेगी

इफको ने अपने ट्वीट वीडियो डिलीट किए - 

राजस्थान में नकली खाद-बीज मामले में हो रही कार्यवाही पर इफको ने अपनी सफाई में एक पोस्ट और एक वीडियो पोस्ट किया था जिसे डिलीट कर दिया गया हैं । 

डिलीट X ट्वीट पोस्ट  -

डिलीट वीडियो देखे  :

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply