राजस्थान

राजाखेड़ा: रोडवेज बसों की कमी को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By समाचार कक्ष 🕒 09 Jun 2025 👁️ 21 Views ⏳ 1 Min Read
राजाखेड़ा: रोडवेज बसों की कमी को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजाखेड़ा (धौलपुर):
राजाखेड़ा में रोडवेज बसों की घटती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता के नेतृत्व में नागरिकों ने उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में राजाखेड़ा-आगरा और राजाखेड़ा-धौलपुर मार्गों पर राजस्थान राज्य परिवहन निगम की कुल 8 बसें संचालित होती थीं। इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों का संचालन लाभदायक था। लेकिन वर्तमान में केवल 3 बसें ही चल रही हैं, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग को परेशानी हो रही है।

सत्यम गुप्ता ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में अवैध टेंपो, वैन और ईको जैसी निजी वाहन सड़कों पर बेधड़क चल रहे हैं। पुलिस इन वाहनों से मासिक वसूली करती है, जिससे रोडवेज को घाटा उठाना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने रोडवेज के चालक और परिचालकों पर भी आरोप लगाए कि वे बिना टिकट यात्रियों को बिठाकर आय में हेराफेरी कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डग्गेमार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रोडवेज की सभी पूर्ववर्ती बसों को पुनः नियमित संचालन में लाने की मांग की है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply