रोजगार

Railway ALP Jobs 2024: इंडियन रेलवे में भरे जाएंगे 5696 असिस्टेंट लोको पायलट के पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

By जीतेन्द्र मीना 🕒 19 Jan 2024 👁️ 270 Views ⏳ 1 Min Read
Railway ALP Jobs 2024: इंडियन रेलवे में भरे जाएंगे 5696 असिस्टेंट लोको पायलट के पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Railway ALP Jobs 2024: इंडियन रेलवे ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर बम्पर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की प्रोसेस 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है आवेदन करने के इच्छुक भर्ती के लिए 20 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 होगी ।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 5696 पदों पर जारी: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 का आयोजन 5696 पदों के लिए किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Pashu Parichar Bharti 2024 : राजस्थान में 5934 पशु परिचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई 

Railway ALP Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। Railway ALP Recruitment 2024 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

Railway ALP Recruitment 2024 Qualification

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री रखी गई है।

Railway ALP Recruitment 2024 Age Limit : 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु की गणना तिथि: 1 जुलाई 2024
  • आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

ये भी पढ़ें : Jal Jeevan Mission Bharti 2024 : राजस्थान के हर गांव में पानी की टंकी पर हो रही भर्ती, अब अपने गांव में नौकरी करो । देखो संपूर्ण प्रक्रिया

Railway ALP Recruitment 2024 Documents : 

Railway ALP Recruitment 2024 के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री
  • अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

Railway ALP Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन : 

उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट IndianRailways.gov.in पर जाएं, उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें । ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply