रोजगार

RVUNL Technician Admit Card 2025: टेक्नीशियन ग्रेड-III परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Nov 2025 👁️ 33 Views ⏳ 1 Min Read
RVUNL Technician Admit Card 2025: टेक्नीशियन ग्रेड-III परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

RVUNL Technician Admit Card 2025 Download:  राजस्थान विद्युत विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। RVUNL ने Technician Bharti 2025  के लिए Admit Card जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड Admit Card Download ) कर सकते हैं। लिंक और पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

परीक्षा 24 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-III के 2163 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

  • आवेदन 10 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक लिए गए थे।
  • अब इस भर्ती की लिखित परीक्षा 24 से 27 नवंबर 2025 तक होगी।
  • इसके लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें RVUNL Technician Admit Card 2025

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरण अपनाने होंगे:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर दिए गए Recruitment Portal पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको Technician Grade-III Admit Card 2025 लिंक मिलेगा, इसे खोलें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  5. लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसका Print Out अवश्य निकाल लें।
  7. RVUNL Technician Admit Card 2025 Out - Click Here 

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा में क्या आएगा?

टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

पेपर के विषय इस प्रकार होंगे—

  • 50 अंक: करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान
  • 50 अंक: तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।

यह परीक्षा प्रीलिम्स है जिसमें पदों के 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

🏷️ Tags: #RVUNL Technician Admit Card Download 2025
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply