RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 जून को होगा जारी
जयपुर: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर द्वारा मार्च से मई 2025 के बीच आयोजित की गई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
RSOS बोर्ड ने घोषणा की है कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 19 जून 2025 (गुरुवार ) को जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा परीक्षा परिणाम प्रातः 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर, जयपुर से औपचारिक रूप से ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे।
ऐसे देखें अपना RSOS Result 2025 ऑनलाइन:
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले RSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: [https://rsosapp.rajasthan.gov.in](https://rsosapp.rajasthan.gov.in)
- होमपेज पर “10वीं/12वीं RSOS परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
इन जानकारियों का रखें ध्यान:
- परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।
- वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण रिजल्ट लोड होने में समय लग सकता है, ऐसे में धैर्य रखें।
- ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी अनधिकृत पोर्टल से रिजल्ट की जानकारी न लें।
RSOS रिजल्ट 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां:
RSOS परीक्षा का आयोजन मार्च मई 2025 में हुआ था जिसका 19 जून को सुबह 11:30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा ।
वंचित विद्यार्थियों को लाभदायक -
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जो किसी कारणवश नियमित विद्यालयी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। 10वीं और 12वीं के यह परिणाम उनके भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Comments (0)
Leave a Reply