RCB ने जीता आईपीएल 2025 ! 18 साल में पहली बार बनी चैंपियंन, 6 रनों से पंजाब किंग्स को हराया
RCB vs PBKS Final, IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल 2025 फाइनल में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने आईपीएल खिताब का 18 साल का सूखा खत्म कर दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 191 रन बनाए और इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम केवल 184 रन बना पाई । जीत पक्की होते ही कोहली मैदान पर घुटने टेककर रो पड़े, और उनके साथ ही लाखों RCB फैंस की आंखें भी नम हो गईं।

आरसीबी की टीम इससे पहले तीन बार (2009, 2011 और 2016) फाइनल में पहुंचकर हार का सामना कर चुकी थी । लेकिन 2025 में इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसका इंतज़ार टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को 18 साल से था ।
18 years of storms, for one perfect sunrise. ????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2025
TATA IPL 2025 CHAMPIONS. ❤️???? pic.twitter.com/hoZtct9z6s
6 रन से हारी पंजाब किंग्स ( PBKS) -
मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।
मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया । आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ़ 184 रन ही बना सकी ।
Comments (0)
Leave a Reply