राजस्थान

वैर और भुसावर में RAF का फ्लैग मार्च, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
वैर और भुसावर में RAF का फ्लैग मार्च, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी

जयपुर की 83वीं बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने भरतपुर जिले के वैर और भुसावर कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या वितरण और कानून व्यवस्था की समीक्षा करना था।

वैर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि RAF अधिकारी लाल बास, जयपुर से वैर पहुंचे। मार्च में RAF के साथ वैर पुलिस थाना के जवान भी शामिल रहे। यह फ्लैग मार्च पुलिस थाने से शुरू होकर बस स्टैंड, किला रोड और मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च के बाद RAF अधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच एक बैठक भी आयोजित हुई। इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीतियों, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति में बल की तैनाती, दंगा प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसी तरह भुसावर थाना अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में अलग फ्लैग मार्च आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। दोनों फ्लैग मार्च इस बात का संकेत हैं कि पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार हैं।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply