बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत लांखना में निकाली गई जन जागरूकता रैली, जलाशय पर हुआ श्रमदान
जयपुर: सांगानेर के लांखना ग्राम पंचायत में सोमवार को "बंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र से प्रभात फेरी और जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रैली में ग्राम पंचायत प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर, बैनर और तख्तियों के जरिए संदेश दिया गया।
रैली के उपरांत ग्राम पंचायत क्षेत्र के जलाशय पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जलाशय की सफाई और आसपास की जगह को स्वच्छ रखने हेतु सामूहिक प्रयास किए गए।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र चेतीवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक शिल्पा जिंदल, एल.डी.सी. सहायक धनश्याम यादव, सरपंच मनभर देवी बैरवा, डॉ. चंद्रप्रकाश जैन (आयुर्वेद चिकित्सालय लांखना), ए.एन.एम. सरिता, मीनू जारवाल (सीएमएचओ कार्यालय), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा प्रजापत, अनिता मीणा, सीता शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल बैरवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य था कि गांव-गांव में जल की महत्ता को समझाया जाए और गंगा जैसी नदियों के संरक्षण की भावना जनमानस में जागृत की जाए।
Comments (0)
Leave a Reply