देश

प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार: "22 अप्रैल को इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला हुआ"

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Jun 2025 👁️ 38 Views ⏳ 1 Min Read
प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार: "22 अप्रैल को इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला हुआ"

कटरा ( जम्मू कश्मीर ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष पर्यटकों पर नहीं था, बल्कि यह इंसानियत और कश्मीरियत पर एक सुनियोजित हमला था। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले के पीछे पाकिस्तान का उद्देश्य भारत के भीतर सांप्रदायिक तनाव और अशांति फैलाना था।

पीएम मोदी ने कहा, “हमले के ज़रिए दुश्मन देश ने यह साबित कर दिया कि वह शांति और विकास की राह पर चल रहे कश्मीर को फिर से हिंसा की आग में झोंकना चाहता है। लेकिन भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर के लोग इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देंगे।” उन्होंने इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि जो भी इस तरह की कायराना हरकतों में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां लगातार चौकन्ना हैं और किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा - 

प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा कि ये नरेंद्र मोदी का वादा है कि मैं विकास को यहीं नहीं रुकने दूंगा, कोई भी बाधा आएगी तो उसे पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा ।आज 6 जून है, एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी, पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर सोचेगा तो उसे अपनी शिकस्त याद आएगी । पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा, आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं, पाकिस्तान बौखला गया है ।

भारत सरकार आतंकवादियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध - 

प्रधानमंत्री का यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करने को तैयार है। पहलगाम हमला एक बार फिर यह याद दिलाता है कि आतंकवादी ताकतें अब भी सक्रिय हैं, लेकिन भारत सरकार और जनता मिलकर उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply