राजस्थान

धौलपुर में प्री मानसून बारिश से मौसम ने ली करवट, आकाशीय बिजली से युवक झुलसा

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 26 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर में प्री मानसून बारिश से मौसम ने ली करवट, आकाशीय बिजली से युवक झुलसा

धौलपुर जिले में शुक्रवार शाम को प्री मानसून की बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। तापमान जो 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था, वह अचानक बारिश के बाद गिर गया।

बारिश के दौरान रजौरा कलां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बबलू नामक युवक झुलस गया, जिसे सैंपऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वी राजस्थान के लिए तेज हवाओं और मेघ गर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी।

शाम 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो लगभग 45 मिनट तक जारी रही। हालांकि, किसानों का कहना है कि यह बारिश अभी खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं है। किसान विनीत कुमार शर्मा के अनुसार खेतों में नमी की कमी अब भी बनी हुई है। खरीफ फसलों की बुवाई जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

किसानों ने उम्मीद जताई है कि यदि मानसून समय पर और सामान्य रहता है, तो फसल की बुवाई और उत्पादन बेहतर रहेगा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply