राजस्थान

तीसरी बार विधायक बने प्रमोद जैन भाया, अंता उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 15 Nov 2025 👁️ 21 Views ⏳ 1 Min Read
तीसरी बार विधायक बने प्रमोद जैन भाया, अंता उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

Pramod Jain Bhaya : राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने कुल 69,462 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरी ओर, बीजेपी के प्रत्याशी मोरपाल सुमन  ने 53,868 वोट हासिल किए। भाया ने अपने प्रतिद्वंदी पर 15,594 वोटों की बड़ी बढ़त बनाई।

निर्दलीय नरेश मीणा ने बनाया मुकाबला दिलचस्प

इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था। मीणा को 53,740 वोट मिले, जो बीजेपी उम्मीदवार के वोटों से केवल थोड़ा ही कम थे। उनकी मौजूदगी ने चुनाव को काफी रोचक बना दिया था।

तीसरी बार विधायक बने प्रमोद जैन भाया

प्रमोद जैन भाया अंता सीट से अब तक तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वे पहले 2008 और 2018 में भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। यह उनका इस सीट से पांचवां चुनाव था, जिसमें वे तीन बार जीत चुके हैं और दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

अंता सीट पर भाया का मजबूत जनाधार

कांग्रेस ने उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा सबसे पहले की थी। भाया अंता क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और 2018 में अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे। इस क्षेत्र में उनका प्रभाव काफी मजबूत माना जाता है।

वसुंधरा राजे का क्षेत्र, फिर भी कांग्रेस का पलड़ा भारी

अंता विधानसभा सीट बारां जिले में आती है, जो बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। इसके बावजूद इस उपचुनाव में कांग्रेस ने यहां मजबूत वापसी की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

प्रमोद जैन भाया की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यालयों पर जश्न का माहौल बना रहा और समर्थकों ने जीत को विकास की जीत बताया।

🏷️ Tags: #Pramod Jain Bhaya
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply