राजस्थान

नगला झारकई में बिजली चोरी की जांच कर रही टीम से मारपीट, मामला दर्ज

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 14 Views ⏳ 1 Min Read
नगला झारकई में बिजली चोरी की जांच कर रही टीम से मारपीट, मामला दर्ज

भरतपुर: नदबई क्षेत्र के नगला झारकई गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम से हाथापाई और अभद्रता का मामला सामने आया। विभागीय टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत की जांच कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और दो कर्मचारियों के मोबाइल छीन लिए।

डहरा मोड़ कनिष्ठ अभियंता नितिन डागुर की शिकायत पर नदबई थाने में वीरी सिंह, आशीष पटेल, भूपेंद्र, सुमरन सिंह सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।

कनिष्ठ अभियंता के अनुसार, उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया, जिस पर कार्रवाई की जा रही थी। तभी टीम के साथ मारपीट की गई और फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply