उत्तर प्रदेश

कानपुर : किदवई नगर चौकी में दरोगा की गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, लाइन हाजिर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Oct 2025 👁️ 49 Views ⏳ 1 Min Read
कानपुर : किदवई नगर चौकी में दरोगा की गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, लाइन हाजिर

कानपुर, उत्तरप्रदेश । किदवई नगर थाना क्षेत्र की किदवई नगर चौकी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी दरोगा अमित विक्रम त्रिपाठी ने दो सिपाहियों के साथ मिलकर एक छात्र को न सिर्फ पीटा, बल्कि गालियां देते हुए मूंछें ऐंठकर उसका अपमान भी किया। इस घटना के बाद डीसीपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात ओवरस्पीडिंग के आरोप में दरोगा ने युवक की बाइक रोककर उसे चौकी ले गए। युवक ने बताया कि उसने पुलिस से मारपीट न करने की गुहार लगाई, लेकिन दरोगा और दो सिपाहियों ने उसकी एक न सुनी। चौकी के भीतर खुलेआम पिटाई की गई, जिसमें दरोगा मूंछें ताव देते हुए गालियां देता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बार-बार माफी मांगता रहा, लेकिन उसे बेरहमी से पीटा गया।

🏷️ Tags: #कानपुर में पुलिस की गुंडागर्दी
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply