राजस्थान

भरतपुर: जमीन के सीमांकन के बदले 8 हजार की रिश्वत लेता पटवारी मुकेश गुप्ता ACB के हत्थे चढ़ा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Jun 2025 👁️ 51 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर: जमीन के सीमांकन के बदले 8 हजार की रिश्वत लेता पटवारी मुकेश गुप्ता ACB के हत्थे चढ़ा

भरतपुर, राजस्थान: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपला हलके के पटवारी मुकेश गुप्ता को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी पर आरोप है कि उसने एक ग्रामीण से ज़मीन का सीमांकन (सीमा ज्ञान) करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। ACB को शिकायत मिली थी कि मुकेश गुप्ता जमीन की पैमाइश और सीमांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाया और शुक्रवार को आरोपी पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

पीड़ित ने दी ACB को जानकारी - 

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने पहले ही ACB को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी और जैसे ही मुकेश गुप्ता ने 8 हजार रुपए स्वीकार किए, वैसे ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। ACB की टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है और अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पटवारी सरकारी कार्य के बदले निजी लाभ के लिए रिश्वत मांग रहा था, जो कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ACB की आम नागरिकों से अपील - 

ACB ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की जानकारी तत्काल ACB को दें ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते सख्त कदम उठाया जा सके।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply