🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

Bharatpur: परिवर्तन संकल्प यात्रा का वैर विधानसभा क्षेत्र में शानदार स्वागत

By पिन्टू सोनवाल 🕒 09 Sep 2023 👁️ 118 Views ⏳ 1 Min Read
Bharatpur: परिवर्तन संकल्प यात्रा का वैर विधानसभा क्षेत्र में शानदार स्वागत

भरतपुर: भाजपा की ओर से राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा सातवें दिन वैर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ता और सर्वसमाज ने यात्रा का शानदार स्वागत किया। साथ ही यात्रा में भाजपाईयों में भारी उत्साह देखने को मिला। ये यात्रा शुक्रवार को नगर से रवाना होकर नदबई विधानसभा क्षेत्र से होकर वैर विधानसभा क्षेत्र में गाँव पाली से प्रवेश किया, जिस यात्रा का नदबई व वैर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के गाँव पाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए ढोल-नगाडे,डीजे के साथ जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा कर भाजपा का झण्डा फहराते हुए और भारत माता के जयकारे के साथ स्वागत किया। यात्रा रथ के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मन्त्री अरुण चतुर्वेदी, मन्त्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद रंजीता कोली, हेमराज मीणा विधायक आदि ने कई स्थानों पर सभाएं की। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की जनता साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बनेगी और राजस्थान से कांग्रेस का सफाया होगा। 

परिवर्तन यात्रा का तिलचिवि गांवों पर युवा भाजपा नेता ऋषभ सागर जो पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है वर्तमान में एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत चिकित्सक हैं तथा समाजसेवी एवं आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर में नर्सिंग अधीक्षक पद पर कार्यरत भंवर सागर के पुत्र है विधान सभा क्षेत्र वैर में भय, भूख,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने इनके खात्मा करने को राजनीति में कदम रखने का मन बना लिया न्यामदपुर, नगला कटेरान,धरसोनी हतीजर, जीवद, बॉसी, चक धारसोनी आदि से भारी संख्या में सर्व समाजों से लोग ऋषभ भंवर सागर के नेतृत्व मे परिर्वतन संकल्प यात्रा के स्वगत में हुजूम उमड़ पड़ा।

आगे आमौली पर पंचायत समिति सदस्य समय सिंह जाटव, छौंकरवाडा बस स्टैण्ड पर पूर्व आई.ए.एस. नन्नूमल पहाडिया, एडवोकेट विजय सिंह जाटव,शिवानी दायमा, बारौली मोड पर देशराज जाटव, नरहरपुर पर सुनील जाटव के नेतृत्व में यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा गाँव आमोली पहुची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, सुनील सुहारी जाटव, वैर विधानसभा संयोजक पंकज बिजवारी, ग्रामीण मण्डल वैर अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टंटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतेन्द्र पथैना, भाजपा ग्रामीण मण्डल भुसावर अध्यक्ष चौधरी, भाजपा नेता विजय सिंह जाटव एडवोकेट, पूर्व आई.ए.एस. नन्नूमल पहाडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवानी दायमा, पूर्व विधायक प्रत्याशी अतर सिंह पगारिया,नावली की सरपंच कोमल महावर, प्रो. जग्गोसिंह जाटव, ग्रामीण मण्डल महामन्त्री राजू राजा पथैना आदि ने भाजपाई नेताओं का स्वागत किया। 

वैर विधानसभा क्षेत्र के गाँव पाली, आमौली, हलैना, तिलचिव, छौंकरवाडा कलां, भुसावर, सिरस, वैर, समराया होकर बयाना पहुंची। आगे यात्रा दौसा जिले में महुआ से प्रवेश करेगी। यात्रा का पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिंह वेरी, आमौली के सरपंच करतार सिंह डागुर, रॉकी सिंह पथैना, वीरेन्द्र सिंह फौजदार नगला नाथू, आदि ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। जिला युवा जाट महासभा भरतपुर के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता अन्नू ठाकुर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर केन्द्रीय मन्त्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, सांसद रंजीता कोली, जिला ऋषि बंसल आदि ने पुष्प माला भाजपा में शामिल हुए लोगों का भी स्वागत किया।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply