अपराध

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम की गुंडागर्दी, दोस्त के घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 01 Jun 2024 👁️ 105 Views ⏳ 1 Min Read
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम की गुंडागर्दी, दोस्त के घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

Bageshwar Dham ( Dhirendra Krishna Shashtri ) : छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट के आरोप लगे हैं। जिसका सोशल मीडिया पर शालिग्राम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे गड़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथी भी मौजूद है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही है।

जिस जीतू तिवारी के परिवार कि महिलाओं और नाबालिक बच्ची को शालिग्राम गर्ग ने बेरहमी से मारा पीटा है वह जीतू तिवारी शालिग्राम का सबसे बेहद गरीबी मित्र था, हर लड़ाई में हर कदम पर शालिग्राम गर्ग का साथ देता था उसी को और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा गया ।

शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। ये मामला गंभीर हो गया, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट की शिकायत लेकर पीड़ित जीतू ने मामले को बमीठा थाने लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले को दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम कार से घर पहुंचा था। उनके साथ पीला चोला पहने हुए सेवादारों ने महिलाओं और बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply