पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर पूरी तरह नष्ट करना चाहिए था - खान सर
Khan Sir । भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते को लेकर देश में राजनीतिक और सामरिक हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रहने वाले यूट्यूबर और टीचर खान सर ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।
खान सर ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा, "हमें पाकिस्तान का उसके घर में घुसकर सफाया कर देना चाहिए था। सीजफायर जैसे कदम हमारी कमजोरी को दर्शाते हैं। देश में स्थायी शांति तभी संभव है, जब आतंक के जड़ स्रोत को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।"
उनका मानना है कि पाकिस्तान बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है और ऐसे में हर बार शांति की पहल करना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शांति के लिए युद्ध को बताया एकमात्र उपाय -
खान सर ने कहा, "हम बार-बार बातचीत और शांति की बात करते हैं, जबकि हमारे जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम निर्णायक युद्ध करें, ताकि भविष्य में दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके।"
सरकार की नीति पर भी उठाए सवाल -
उन्होंने भारत सरकार की पाकिस्तान को लेकर नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि सरकार कठोर कदम उठाती तो अब तक समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता था। उन्होंने कहा, "सीजफायर की शर्तों को बार-बार तोड़ने वाले देश के साथ दोस्ती की उम्मीद करना एक राजनीतिक भ्रम है।"
Comments (0)
Leave a Reply