राजस्थान

Dausa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा

By समाचार कक्ष 🕒 25 May 2025 👁️ 31 Views ⏳ 1 Min Read
Dausa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली  तिरंगा यात्रा

जमवारामगढ़: भारतीय सेना द्वारा चलायें गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आंधी तहसील क्षेत्र मे रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा यात्रा में विधायक महेंद्रपाल मीणा भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा बिजली ग्रेड से चावंड माता मंदिर आंधी तक निकाली गई। भारत माता की जय के नारों से गूंजा कस्बा, बाज़ार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। देशभक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया । बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी । साथ ही पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाया । तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक महेंद्रपाल मीणा , भाजपा कार्यकर्ताओ सहित सर्व समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply