देश

Operation Keller : जम्मू कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी ढेर, सेना ने शुरू किया आतंकवादियों का सर्च अभियान

By जीतेन्द्र मीना 🕒 13 May 2025 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
Operation Keller : जम्मू कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी ढेर, सेना ने शुरू किया आतंकवादियों का सर्च अभियान

Operation Keller :  आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब ऑपरेशन केलर लॉंच किया गया है, जिसमें भारतीय सेना आतंकियों को चुन-चुनकर मार रही है। ऑपरेशन केलर 13 मई 2025 को भारतीय सेना ने शुरू किया है, जिसका मकसद राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में, भारतीय सेना ने तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया है ।

ऑपरेशन केलर में तीन आतंकी ढेर - जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में ऑपरेशन केलर में भारतीय सेना पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की और भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप तीन कट्टर आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया गया है । इन आतंकियों की पहचान टीआरएफ यानि द रेजिस्टेंस फ्रंट के शाहिद अहमद और अदनान शफी के रूप में हुई है, एक आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है । आतंकियों से ये एनकाउंटर आज दोपहर जम्मू कश्मीर के शोापियां जिले में हुआ । भारतीय सेना ने बड़ा आतंकरोधी अभियान 'ऑपरेशन किलर' चलाया. ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन कुख्यात आतंकियों को मार गिराया । 

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कई आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है । इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए गए ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply