राजस्थान

श्रीमाधोपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 08 Jun 2025 👁️ 52 Views ⏳ 1 Min Read
श्रीमाधोपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

सीकर: श्रीमाधोपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा मूंडरू इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ने दो पैदल चल रहे युवकों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में तेजपाल सैनी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई भींवाराम (22) और बाइक चालक जीवणराम (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतक तेजपाल टाइल्स का काम करते थे और उनकी तीन संतानें हैं।

दूसरा हादसा मऊ रोड पर ईंट-भट्टों के पास हुआ, जहां एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी पर सवार कालूराम सैन, उनकी भांजी पायल सैन और पड़ोसी बालिका ज्योति घायल हो गईं। कालूराम और ज्योति की स्थिति गंभीर देख उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के समय कालूराम अपनी पत्नी मेघा देवी के साथ श्रीमाधोपुर के ट्रेड फेयर मेले से वापस लौट रहे थे। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply