रींगस में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित
रींगस | 29 जून 2025
डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति, रींगस ने अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह समिति डॉ. अंबेडकर के मूल सिद्धांतों — शिक्षा, संघर्ष और एकता — के आधार पर समाज के वंचित वर्गों के अधिकार, शिक्षा और न्याय हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यकारिणी गठन हेतु समिति की आमसभा बैठक भैरूंजी जोहड़ी स्थित रैन बसेरा विश्राम स्थल पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता शंकरलाल बेसरवाडिया (सरपंच, कांसरड़ा) ने की। चुनाव प्रक्रिया में श्री रामचंद्र डंडिया (प्रधानाचार्य) निर्वाचन अधिकारी रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
???? मुख्य पदों पर नियुक्त व्यक्ति:
-
अध्यक्ष: संदीप डंडिया
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शंकरलाल बेसरवाडिया
-
महासचिव: महेंद्र वर्मा
-
कोषाध्यक्ष: हरफूल चन्द वर्मा
???? अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
-
उपाध्यक्ष:
मदन जी टांक, सत्यनारायण मोरवाल, रामनिवास मीणा, इन्द्रजीत कुलदीप -
सह सचिव:
श्याम मेघवाल, बी.डी. वर्मा, छीतर मल घसिया, गोपाल गुरावा, रामधन सांखला -
प्रवक्ता: रामनिवास राजोरिया
-
मीडिया प्रभारी: बजरंग लाल बुनकर, प्रेमचंद बुनकर
???? संरक्षक मंडल में शामिल प्रमुख नाम:
सीताराम जाटावत, शिवलाल मीणा, रामावतार ढेनवाल, प्रहलाद राय वर्मा, बी.एम. बुनकर, छगन सिंह डंडिया, कैलाश बल्डोदिया, जगदीश जाटावत, मालीराम सौगण, प्रभु दयाल रैगर, बंशीधर सूड, नागरमल मंडुसिया, पूरणमल झोटवाल आदि।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भीम दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप डंडिया और महासचिव महेंद्र वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा,
“समानता के बिना स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के बिना लोकतंत्र अधूरा है।”
इस आमसभा में सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे, जिससे संगठन की एकता और जागरूकता का परिचय मिला।
Comments (0)
Leave a Reply