जयपुर: विवाहिता का बाथरूम में अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया पड़ोसी, केस दर्ज
जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता का बाथरूम में नहाते समय चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी युवक द्वारा की गई इस हरकत के विरोध में विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब पीड़िता अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक चोरी-छिपे मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा था। पीड़िता की नजर जब युवक पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद सांगानेर सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। मामला भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ है।
SHO अनिल कुमार जैमिनी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और अश्लील वीडियो की पुष्टि व बरामदगी की कार्रवाई में जुटी है।
Comments (0)
Leave a Reply