देश

कांग्रेस प्रत्याशी रमेश मीणा के प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने से पड़ोसी के घास में लगी आग

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Nov 2023 👁️ 92 Views ⏳ 1 Min Read
कांग्रेस प्रत्याशी रमेश मीणा के प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने से पड़ोसी के घास में लगी आग

करौली ( सपोटरा ) : विधानसभा क्षेत्र सपोटरा के गांव गुरदह में रात करीब 9 बजे गांव गुरदह ( गंगाराम पुरा ) पर रमेश मीणा अपना प्रचार करने के लिए पहुंचते है तो पटाखे फोड़े जाते है खुशी मनाई जाती हैं । पटाखे फोड़ने वालो को जबकि इस बात का ज्ञान था की पास की छत पर घास फूंस रखा है और आग लगने की प्रबल संभावना है । इसके बाबजूद इसे अनदेखा कर पटाखे फोड़े गए । गांव के ही व्यक्ति गोविंदा मीना के तीन घास के पूंज जो छत पर रखे थे जल जाते है और आग लगने से छत की पट्टियां भी कमजोर होने की संभावना है । परिवार के मुताबिक उनका करीब 4 लाख तक का नुकसान बताया जा रहा हैं । सबसे बडी बात ये है कि परिवार को थोड़ा सांत्वना देने के बजाय रमेश मीणा चुपचाप वहां से निकल गए । हालांकि गांव वालों की मदद से आग को बुझाया गया और फैलने से रोका, बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से और आग को बुझाया गया ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply