राजस्थान

झालावाड़ : स्कूल हादसे के बाद धरने पर बैठे नरेश मीणा हिरासत में, विधायक सुरेश गुर्जर और निर्मल चौधरी भी हिरासत में

By जीतेन्द्र मीना 🕒 26 Jul 2025 👁️ 58 Views ⏳ 1 Min Read
झालावाड़ : स्कूल हादसे के बाद धरने पर बैठे नरेश मीणा हिरासत में, विधायक सुरेश गुर्जर और निर्मल चौधरी भी हिरासत में

झालावाड़ (राजस्थान) — राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारी बारिश के चलते एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

इसी हादसे को लेकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नरेश मीणा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के बाहर धरने पर बैठ गए। घायल बच्चों का इलाज यहीं चल रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले तो नरेश मीणा को हिरासत में लिया, लेकिन जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से हटाया। 

निर्मल चौधरी और विधायक सुरेश गुर्जर भी हिरासत में : 

झालावाड़ में स्कूल हादसे में मृतक व घायलों के लिए न्याय की मांग करने जा रहे खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply