उत्तर प्रदेश

UPNews : 'आई लव मोहम्मद' पर सिर काटने की धमकी देने वाला नदीम मुंबई से दबोचा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Oct 2025 👁️ 63 Views ⏳ 1 Min Read
UPNews : 'आई लव मोहम्मद' पर सिर काटने की धमकी देने वाला नदीम मुंबई से दबोचा

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में इन दिनों 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद ने तूल पकड़ ली है। इसी सिलसिले में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक युवक ने मुंबई से एक बेहद उकसाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में आरोपी नदीम ने पैगंबर मोहम्मद के नाम पर सिर काटने और कटवाने जैसी खतरनाक बातें कही थीं, जो लोगों के बीच भारी आक्रोश पैदा करने वाली थीं।

Watch Video : 

पुलिस ने फौरन संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और मुंबई जाकर नदीम को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।बताया जाता है कि नदीम, जो बुढ़ाना का रहने वाला है, पिछले कई महीनों से मुंबई में मजदूरी का काम करके गुजारा कर रहा था। वहां से ही उसने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में नदीम ने 'आई लव यू मोहम्मद' का नारा लगाते हुए कहा, "हम सिर काट भी सकते हैं और कटवा भी सकते हैं।" यह बयान 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़काने वाला था,  जो हाल ही में उत्तराखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में हिंसा का कारण बन चुका है।

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। कईयों ने इसे सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश बताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। बुढ़ाना थाने में तैनात एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि वीडियो की शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने नदीम की लोकेशन ट्रैक कर ली। " आईपीसी की धारा 153ए (सांप्रदायिक नफरत फैलाने), 505 (सार्वजनिक शांति भंग करने) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुंबई पुलिस के सहयोग से नदीम को गिरफ्तार कर लाया गया है। वह पूछताछ में अपना जुर्म कबूल चुका है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply