🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

करौली: हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी राधेश्याम को यूपी से पकड़ा

By समाचार कक्ष 🕒 08 Jun 2025 👁️ 18 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी राधेश्याम को यूपी से पकड़ा

करौली जिले की मासलपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राधेश्याम (33 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के सोरोंजी गंगा घाट से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की सजगता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

घटना 14 दिसंबर 2024 को करौली जिले के बरवाना गांव में हुई थी। पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में राधेश्याम और उसके साथियों ने बुजुर्ग रतिराम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल रतिराम को हिण्डौन से जयपुर रेफर किया गया, जहां 27 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पीड़ित जनकसिंह की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी संतोकी, रामवीर, राधेश्याम और अन्य ने उनके भाई हरमन पर हमला किया था। जब रतिराम बीच-बचाव में आया तो उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी राधेश्याम गिरफ्तारी से बचता रहा।

थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। टीम में हेड कॉन्स्टेबल परमजीत सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, रविन्द्र, पिंटू और बृजेश ने अहम भूमिका निभाई।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply