राजस्थान

राजस्थान में दिसंबर 2025 में होंगे निकाय चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

By जीतेन्द्र मीना 🕒 21 Jul 2025 👁️ 54 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान में दिसंबर 2025 में होंगे निकाय चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। शहरी विकास और आवास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में निकाय चुनाव दिसंबर 2025 में कराए जाएंगे।

सीकर में रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री खर्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार "एक राज्य, एक चुनाव" के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और इसी के तहत निकाय चुनाव दिसंबर 2025 में आयोजित किए जाएंगे।

सीमांकन और मतदाता सूची का काम जारी

मंत्री खर्रा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में निकायों का सीमांकन और पुनर्गठन कार्य चल रहा है, जो जुलाई 2025 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगस्त महीने में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि निकाय चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में हो सकते हैं, लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव दिसंबर में ही होंगे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply