देश

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, मोदी सरकार पेश कर सकती है 16 विधेयक

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Jul 2025 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, मोदी सरकार पेश कर सकती है 16 विधेयक

Monsoon session 2025 : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है, जो 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान केंद्र की मोदी सरकार करीब 16 विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें से 8 विधेयक नए होंगे जबकि 8 पहले से लंबित विधेयकों को दोबारा पेश किया जा सकता है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र की तारीखों की पुष्टि कर दी है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सत्र बुलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पड़ने के चलते 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 20 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी दलों के नेता सत्र के संभावित एजेंडे और प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा करेंगे।

इस मानसून सत्र में सरकार का फोकस कई अहम विधेयकों को पारित कराने पर रहेगा, जो देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे में सुधार ला सकते हैं। यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह नई सरकार के गठन के बाद पहला पूर्ण सत्र होगा।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply