राजनीति

राजस्थान : किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग ? भजनलाल सरकार में लंबे समय से इंतजार था

By जीतेन्द्र मीना 🕒 02 Jan 2024 👁️ 75 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान : किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग ? भजनलाल सरकार में लंबे समय से इंतजार था

Rajasthan Minister Portfolio : राजस्थान में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं, 30 दिसंबर को 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी, अब उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विभाग दे दिए गए हैं | राजस्थान के मंत्रियों में सबसे ज्यादा विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास रखे हैं, सीएम भजनलाल के पास कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जिम्मेदारी है, उन्होंने 8 विभाग रखे हैं, जबकि डिप्टी सीएम दीया कुमारी को 6 और प्रेम चंद बैरवा को 4 विभाग दिए गए हैं ।

विभागों का बंटवारा कुछ इस तरह से हुआ है - 

मुख्यमत्री भजन लाल शर्मा -

  1. कार्मिक विभाग
  2. आबकारी विभाग
  3. गृह विभाग
  4. आयोजना विभाग
  5. सामान्य प्रशासन विभाग
  6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ- मुख्यमंत्री सचिवालय
  7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी -

  1. वित्त विभागप
  2. पर्यटन विभाग
  3.  कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
  4. सार्वजनिक निर्माण विभाग
  5. महिला एंव बाल विकास विभाग
  6. बाल अधिकारिता विभाग

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा -

  1. तकनीकी शिक्षा विभागउ
  2. उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा
  3. यूनानी,सिद्ध और होम्योपैथी विभाग
  4. परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग

किरोड़ी लाल मीणा -

  1. कृषि और उद्यानिकी विभागग्रा
  2. ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन
  3. सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग
  4. जन अभियोग निराकरण विभाग

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ - 

  1. उद्योग और वाणिज्य विभागसू
  2. सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग
  3. युवा मामले और खेल विभाग
  4. कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग
  5. सैनिक कल्याण विभाग

गजेंद्र सिंह खींवसर -

  1. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
  2. चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं विभाग

मदन दिलावर -

  1. स्कूल शिक्षा विभाग
  2. पंचायत राज विभाग
  3. संस्कृत शिक्षा विभाग

जोगाराम पटेल - 

  1.  संसदीय कार्य विभाग
  2.  विधि और विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी विभाग
  3. न्याय विभाग

कन्हैयालाल चौधरी -

  1.  PHED
  2. भूजल विभाग

सुरेश सिंह रावत -

  1. जल संसाधन विभाग
  2. जल संसाधन आयोजना विभाग

सुमित गोदारा -

  1. खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग
  2. उपभोक्ता मामले विभाग का मंत्री बनाया

अविनाश गहलोत -

  1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग

जोराराम कुमावत -

  1. पशुपालन और डेयरी विभाग
  2. गोपालन विभाग
  3. देवस्थान विभाग

हेमंत मीना -

  1. राजस्व विभाग
  2. उपनिवेशन विभाग 

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में शामिल मंत्रियों को ये सब विभाग मिले हैं ।

सुरेंद्र पाल टीटी -

  1. कृषि विपणन विभाग
  2. कृषि सिंचित क्षेत्र विकास और जल उपयोगिता विभाग
  3. इंदिरा गांधी नहर विभाग
  4. अल्पसंख्यक मामलों और वक्फ विभाग

संजय शर्मा -

  1. वन विभाग
  2. पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग
  3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का विभाग 

गौतम कुमार दक -

  1. सहकारिता विभाग
  2. नागरिक उड्डयन विभाग  

झाबर सिंह खर्रा -

  1. नगरीय विकास,
  2. स्वायत्त शासन विभाग

हीरालाल नागर -

  1. ऊर्जा विभाग 

राज्य मंत्रियों को भजनलाल मंत्रिमंडल में ये सब विभाग सौंपे गए हैं ।

ओटाराम देवासी -

  1. पंचायत राज विभाग
  2. ग्रामीण विकास विभाग
  3. आपदा प्रबंधन सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग 

मंजू बाघमार -

  1. पीडब्ल्यूडी
  2.  महिला बाल विकास
  3. बाल अधिकारिता विभाग

विजय सिंह -

  1. राजस्व विभाग
  2. उपनिवेशन विभाग
  3. सैनिक कल्याण विभाग

केके विश्नोई -

  1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
  2. युवा मामले और खेल विभाग
  3. कौशल नियोजन, उद्यमिता विभाग
  4. नीति निर्धारण विभाग

जवाहर सिंह बेडम -

  1. गृह विभाग
  2. गोपालन विभाग
  3. पशुपालन, डेयरी विभाग
  4. मत्स्य विभाग

गृह मंत्रालय रखा अपने पास -

सबसे हाई प्रोफाइल गृह विभाग था, जिसके लिए किरोड़ी लाल मीणा, दीया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम रेस में था लेकिन इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास ही रखा है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply