उत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Jul 2025 👁️ 55 Views ⏳ 1 Min Read
राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

लखनऊ/गोंडा  – केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के पिता और पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह का रविवार रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन से गोंडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कुंवर आनंद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

कुंवर आनंद सिंह एक सम्मानित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे और गोंडा क्षेत्र में उनका विशेष प्रभाव था। उनके पुत्र कीर्ति वर्धन सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और केंद्र सरकार में विदेश राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह के निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया । ' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "कुंवर आनंद सिंह एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और राजनीतिक मार्गदर्शक थे। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।"

इसके अलावा, भाजपा और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गोंडा जिले में कुंवर आनंद सिंह का खासा प्रभाव रहा है। उनके निधन की खबर से स्थानीय लोगों में शोक की भावना है। क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply