राजस्थान

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 May 2026 👁️ 6 Views ⏳ 1 Min Read
पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नागौर, राजस्थान ; अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर की अध्यक्षता में बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पशुओं के संरक्षण, उपचार, व्यवस्थापन एवं पशु क्रूरता रोकथाम से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई । 

इस दौरान 30 अक्टूबर 2025 को हुई गत बैठक की अनुपालना में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जीनगर ने बैल गाड़ी, ऊंट गाड़ी एवं गधा गाड़ी में क्षमता से अधिक भार ढोने वाले अस्वस्थ पशुओं के उपयोग को रोकने तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करी ।‌

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भारवाहक पशुओं के कार्य समय का निर्धारण करने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य इलाकों में निराश्रित गोवंश को गौशालाओं, कांजी हाउस एवं नंदीशालाओं में भेजने तथा उनके सींगों पर रेडियम लगाने के निर्देश भी दिए गए‌।‌

जीनगर ने नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित मांस की दुकानों के पंजीकरण तथा खुले में मांस विक्रय पर नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।‌ उन्होंने सभी को भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा ।‌

बैठक में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, नागौर के खाते में उपलब्ध राशि से एसपीसीए कार्यालय उपयोग हेतु कम्प्यूटर सेट एवं समय पालक घड़ी क्रय करने के प्रस्ताव पर चर्चा के साथ अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निर्देशक महेश कुमार मीणा, पुलिस, शिक्षा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, पदमश्री हिमताराम भाभू के साथ समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply