देश

मीनाक्षी कंडवाल बनीं NDTV की नई कंसल्टिंग एडिटर, डिजिटल से मेनस्ट्रीम मीडिया में फिर हुई वापसी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 19 Jun 2025 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
मीनाक्षी कंडवाल बनीं NDTV की नई कंसल्टिंग एडिटर, डिजिटल से मेनस्ट्रीम मीडिया में फिर हुई वापसी

Meenakshi Kandwal  : जानी-मानी टीवी एंकर और वरिष्ठ पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने एक बार फिर से मेनस्ट्रीम न्यूज़ मीडिया की ओर वापसी की है। उन्होंने NDTV को बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन कर लिया है। NDTV ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए यह साफ कर दिया है कि चैनल अब पत्रकारिता की नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसमें अनुभवी और प्रभावशाली पत्रकारों की अहम भूमिका होगी।

NDTV में एक और बड़ा नाम शामिल - 

NDTV बीते कुछ महीनों से कई वरिष्ठ पत्रकारों और एंकरों को अपने साथ जोड़ रहा है। शुभांकर मिश्रा के बाद अब मीनाक्षी कंडवाल का NDTV से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चैनल अपनी कंटेंट रणनीति को मज़बूत करने में जुटा है।

मीनाक्षी कंडवाल का अब तक का सफर - 

मीनाक्षी कंडवाल पत्रकारिता की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की और धीरे-धीरे टीवी पत्रकारिता की ऊंचाइयों तक पहुंचीं।

ये भी पढ़ें - शुभांकर मिश्रा ने NDTV का दामन थामा, न्यूज़रूम में नई ऊर्जा, बड़े चेहरों की एंट्री जारी 

आज तक ( Aaj Tak ) में उन्होंने डिप्टी एडिटर के रूप में काम किया और ‘10-11 बजे’ की डिबेट शो को होस्ट किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह टाइम्स नाउ नवभारत ( Times Now Navbharat ) में बतौर सीनियर एडिटर जुड़ीं, जहां उन्होंने हिंदी न्यूज़ जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

लगभग दो साल पहले मीनाक्षी ने टीवी मीडिया से ब्रेक लेकर अपना यूट्यूब चैनल ‘News Beatz’ शुरू किया, जहां उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता की दिशा में कदम बढ़ाए।

डिजिटल से टीवी में दोबारा वापसी -

मीनाक्षी का NDTV से जुड़ना इस बात का प्रतीक है कि डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद भी अनुभवी पत्रकार अब मेनस्ट्रीम मीडिया में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं। NDTV में कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका में मीनाक्षी न केवल एडिटोरियल दिशा तय करेंगी, बल्कि दर्शकों के साथ चैनल की नई कड़ी भी बनेंगी।

NDTV की रणनीति में स्पष्ट बदलाव -

NDTV में हाल के महीनों में जिस तरह से लगातार सशक्त और अनुभवी पत्रकारों को जोड़ा जा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि चैनल पत्रकारिता की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है। मीनाक्षी कंडवाल जैसी पत्रकार का जुड़ना इस रणनीति का अहम हिस्सा है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply