राजस्थान

जयपुर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत मीडिया राउंड टेबल का आयोजन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Jun 2025 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत मीडिया राउंड टेबल का आयोजन

जयपुर — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत एक मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण की दिशा में प्रशासनिक प्रयासों को मीडिया व आमजन के समक्ष प्रस्तुत करना और जनभागीदारी को सशक्त बनाना रहा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व पर गहन चर्चा की और प्रशासनिक योजनाओं में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा की उपस्थिति में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, कृषि, जल संसाधन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, वन, नगर निगम, उद्यानिकी, भू-जल एवं राजीविका विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण पर किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति दी।

श्रीमती वर्मा ने बताया कि “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया की सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी से ही जल संरक्षण एवं संचयन की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आमजन में जागरूकता फैलाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

वर्षा जल संग्रहण को भूजल संवर्धन का बताया गया प्रमुख माध्यम

वाटरशेड विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश कुमार ने वर्षा जल संग्रहण को भूजल पुनर्भरण का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला और जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।

अभियान के मुख्य बिंदु:

  • वर्षा जल संचयन के माध्यम से भूजल स्तर को सुधारना
  • सूखे कुएं, नलकूप, अकार्यशील हैंडपंप के जरिये भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना
  • रिचार्ज शॉफ्ट तकनीक के जरिए व्यर्थ बहते वर्षा जल का संग्रहण
  • गांव-शहरों में सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देना
  • जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के प्रयास
  • साफ-सफाई, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन
  • जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना

प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

मीडिया राउंड टेबल में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया गया, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply