मराठी अभिनेत्री Urmila Kanetkar की कार ने मुंबई में दो मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत दूसरे की हालत नाजुक
Urmila Kanetkar Kothare: मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फ़िलहाल नाजुक बनी हुई है। हादसे में कार का ड्राइवर और एक्ट्रेस भी घायल हो गए हैं।
#WATCH | Maharashtra | Visuals of the car in which Marathi actress Urmilla Kanetkar was travelling which hit two employees working under the Poisar metro station in Mumbai leaving one dead and the other one injured.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
The driver of the car and the actress were also injured. A… pic.twitter.com/sCtTvVblMF
जानकारी के मुताबिक बीती रात अभिनेत्री उर्मिला अपनी शूटिंग खत्म कर अपनी कार से घर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया। मुंबई की समतानगर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Comments (0)
Leave a Reply