राजस्थान

मंडरायल: वार्ड 9 के पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह जादौन ने सौंपा ज्ञापन, उठाईं शहर की अहम समस्याएं

By जीतेन्द्र मीना 🕒 23 Sep 2025 👁️ 29 Views ⏳ 1 Min Read
मंडरायल: वार्ड 9 के पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह जादौन ने सौंपा ज्ञापन, उठाईं शहर की अहम समस्याएं

मंडरायल ( करौली )। शहर चलो अभियान 2025 सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित विशेष शिविर में आज मंडरायल के वार्ड 9 के पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह जादौन ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

मनोज सिंह जादौन ने ज्ञापन में निम्नलिखित समस्याएं उठाईं:

1. सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं – शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

2. आवारा पशुओं की समस्या – सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हों।

3. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था – अंधेरे वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं ताकि लोगों को रात के समय परेशानी न हो।

4. सुलभ शौचालय और पेशाबघर बनाए जाएं – आम जनता की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए।

5. कचरा पात्र लगाए जाएं – शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रमुख स्थलों पर कचरा पात्र रखवाए जाएं।

जादौन ने कहा कि ये समस्याएं लंबे समय से क्षेत्रवासियों को परेशान कर रही हैं। यदि समय रहते इनका समाधान नहीं किया गया, तो लोगों की असुविधा बढ़ती जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply